बवासीर में कौन सा एक्सरसाइज करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 08:59

आइए जानते हैं बवासीर से राहत पाने के लिए किन आसनों का अभ्यास करना चाहिए।

पवनमुक्तासन
पेट के लिए किए जाने वाले सबसे बढ़िया आसनों में से एक है पवनमुक्तासन। इसे पेट की गैस को निकालने के लिए ज्यादातर किया जाता है। बवासीर की समस्या को भी जड़ से मिटाने में यह बहुत फायदेमंद है। यदि आपको बवासीर हो गया है, तो प्रतिदिन नियम से पवनमुक्तासन करना आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। ऐसा करने से आपकी यह समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

बालासन
बालासन सरल आसनों में से एक है। इसे करने के कई सारे फायदे हैं। इसे प्रतिदिन करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और कमर दर्द में भी आराम पहुंचता है। इसे करके गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। कब्ज दूर होने से बवासीर की समस्या भी जल्द ही ठीक हो सकती है। कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए भी बालासन का अभ्यास करना चाहिए।

सर्वांगासन
बवासीर के शुरुआती दिनों में ही यदि आप सर्वांगासन करने लगते हैं तो बवासीर को जल्दी ठीक किया जा सकता है। सर्वांगासन से शरीर के हर अंग का व्यायाम हो जाता है। बवासीर के मरीज इसे करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि पैरों को ऊपर एकदम झटके से न ले जाएं। धीरे-धीरे अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही इस आसन का अभ्यास करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info